परिवार के लिए एमरजेंसी प्लान (आपत्काल योजना)
संकट कई प्रकार के होते हैं, जिनसे सड़कों को हानि पहुँच सकती है और आपकी यात्रा करने की क्षमता में बाधा पड़ सकती है। अपने परिवार या घर के सभी सदस्यों को इकटठा करें और योजना पर सबकी सहमति लें। अपनी योजना में, आपके लिए निम्नलिखित पर ध्यान देना जरूरी हैः
- भूकम्प, बाढ़ तथा तूफान के समय कहां आश्रय लिया जा सकता है
- संकट के दौरान या बाद में आप कैसे और कहां मिलेंगे
- एमरजेंसी सरवाइवल (आपत्काल उत्तरजीवन) सामान को रखने का सबसे उचित स्थान। यह सुनिश्चित करें कि सब लोगों को इस बात का पता है कि इन चीजों को कहां रखा गया है, तथा जरूरी चीजों की जाँच करने के लिए कौन जिम्मेदार है
- प्रत्येक व्यक्ति की गेटअवे किट (प्रस्थान के समय ले जाने की पेटी) को कहां रखा जाएगा ताकि वे उसे अपने साथ ले जा सकें
- अपने घर या व्यापार की जगह पर पानी, गैस तथा बिजली को कैसे बन्द किया जाएगा
- एमरजेंसी के दौरान सहायता के लिए अपनी स्थानीय सिविल डिफेन्स संस्था से कैसे सम्पर्क करें
प्रिंट की जा सकने वाली फैमिली प्लान (परिवार योजना) टैम्पलेट या सांचे को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं