पालतू तथा अन्य जानवरों की देखभाल

याद रहे, आपके पालतू जानवर भी संकट से प्रभावित होंगे। निम्नलिखित कदम उठा कर आप यह सुनिश्चिचत कर सकते हैं कि वे भी इस संकट से सुरक्षित बच निकलें।

  • अपने जानवरों को अपनी संकट योजना में शामिल करें
  • अपने जानवर की कालर में एक ऐसी स्थायी डिस्क जोड़ दें जिसमें साफ-साफ आपका फोन नम्बर, नाम तथा यदि जगह हो तो, पता लिखा हुआ हो
  • अगर संभव हो तो घर छोड़ कर जाने की अवस्था में अपने पालतू जानवर के टीके के रिकार्डों को अपने साथ ले जाएं। इससे जरूरत होने पर आपके जानवर के लिए दूसरा घर ढूंढने में सहायता मिलेगी।
  • अपने एमरजेंसी सरवाइवल आइटम्स (आपत्काल उत्तरजीवन सामान) में [जानवर को] उठाने के लिए एक बक्सा, तौलिया या कम्बल अवश्य रखें। बक्से पर अपना नाम तथा फोन नम्बर लिखें।
  • एमरजेंसी में काम आने के लिए जानवरों के खाने का कुछ भोजन रखें।
  • घरेलू जानवरों से सम्बन्धित समस्याओं में सहायता करने के लिए आपकी स्थानीय काउंसिल द्वारा किए गए प्रबन्धों के बारे में जाँच करें।
  • आप यदि अपने जानवरों को अपने साथ नहीं ले जा सकते, तो संभव हो सके तो पिंजड़े के जानवरों को [जाने से पहले] मुक्त कर दें।