तूक़ान

नुकसानदायक हवा बवन्डर, तूफान या डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव) नामक बहुत कम दबाव वाली हवा के इलाकों के कारण हो सकती है। जब भी जमीन पर ८७ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अधिक हवा की आशंका होती है तो मेटसर्विस द्वारा तेज हवा की चेतावनी जारी की जाती है। तेज हवा के खतरों का सामना करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
तूफान से पहले
बवन्डर के आने से पहले तैयारी करने से आप अपने घर तथा व्यापार को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं तथा इससे आपको जीवित बच निकलने में सहायता मिलेगी।
- पारिवारिक एमरजेंसी योजना बनाएं तथा एमरजेंसी सरवाइवल सामान को तैयार करें ताकि आप तीन या अधिक दिन तक अकेले अपनी देखभाल कर सकें।
- हर दो साल में अपनी छत तथा नालियों की सुरक्षा की जाँच कर लें
- खिड़िकयों की मरम्मत करने के लिए तिरपाल, बोर्ड तथा डक्ट टेप जैसे सामान को नज़दीक ही रखें
- आप यदि मरम्मत या निमार्ण कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि सारा काम न्यूज़ीलैंड बिल्डिंग कोड के अनुसार किया गया है, जिसमें तूफानों से होने वाली हानि को कम करने लिए विशेष मानदन्ड दिए गए हैं
जब चेतावनी जारी की गई है
- अपने घर के आसपास ऐसे सारे मलबे को उठा लें जिसके हवा में उड़ने की संभावना हो सकती है
- कूड़दानों को अन्दर ले आएं
- पालतू जानवरों को अन्दर ले आएं। जानवरों को ओट या आश्रय में रखें
- जानकारी के लिए अपने स्थानीय रेडियो स्टेशन को सुनें
तूफान के दौरान
- सारे पर्दों को बन्द कर दें इससे टूटे शीशे तथा हवा में मौजूद अन्य चीजों को गिरने से रोकने में मदद मिलेगी
- दरवाजों तथा खिड़िकयों से दूर रहें। हवा यदि घातक हो जाती है, तो जितना भीतर हो सके घर के उतना भीतर जाकर आश्रय लें
- बाहर घूमने-फिरने से दूर रहें। बहुत जरूरत होने की अवस्था में ही गाड़ी चलाएं
तूफान के बाद
- अगर आपके घर या इमारत को भारी नुकसान पहुँचा हो तो अपनी स्थानीय काउंसिल तथा बीमा कम्पनी से सम्पर्क करें।
- अपनी काउंसिल से मलबे को सुरक्षित रूप से हटाने के बारे में पूछताछ करें