सूनामी

tsunami icon

सूनामी समुद्र के नीचे या नज़दीक किसी अचानक घटना द्वारा पैदा की गई समुद्री लहरों की श्रृंखला को कहते हैं। निम्नलिखित घटनाओं से सूनामी पैदा हो सकती हैः

  • पानी के नीचे भूचाल आने से
  • पानी के नीचे एक बड़े भू-स्खलन से
  • समुद्र तट के भू-स्खलनों के समुद्र में जाने से
  • समुद्र के तल या नज़दीक ज्वालामुखीय विस्फोटकों से
  • बहुत ही असाधारण स्थितियों में, उल्का के संघात या टक्कर से भी सूनामी पैदा हो सकती है।

बाढ़ की तरह, सूनामी के प्रभाव एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अलग-अलग हो सकते हैं परन्तु इनसे सभी समुद्र तटीय क्षेत्रों में जायदाद तथा जीवन को खतरा प्रस्तुत हो सकता है।

तीन प्रकार की सूनामी

सूनामी के तीन विशेष प्रकार या रूप हैं। आपका सूनामी के जिस रूप से सामना हो, वह इस बात पर निर्भर करता है कि जिस स्थान पर इसकी उत्पत्ति होती है वहां से आप कितनी दूरी पर हैं।

  • डिस्टेंट (दूरी पर स्थित) सूनामियों की उत्पत्ति बहुत दूरी पर होती है, जैसे कि चिली में प्रशान्त के आरपार। ऐसी स्थिति में, चेतावनी के लिए न्यूज़ीलैंड में हमारे पास लगभग तीन घंटे से अधिक का समय होगा।
  • रीजनल (प्रादेशिक या क्षेत्रीय) सूनामियों की उत्पित्त उनके गन्तव्य स्थान से यात्रा के एक या तीन घंटे के समय की दूरी पर होती है। न्यूज़ीलैंड के उत्तर में केरमाडेक टरैंच (खाई) में पानी के भीतर ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण रीजनल सूनामी उत्पन्न हो सकती है।
  • स्थानीय सूनामियों की उत्पित्त न्यूज़ीलैंड के बहुत नज़दीक होती है। इस प्रकार की सूनामी बहुत ही खतरनाक होती है क्योंकि इसके बारे में हमें केवल कुछ ही मिनट की चेतावनी मिलती है और कुछ विशेष इलाकों में बहुत अधिक मात्रा में हानि हो सकती है। हिकुरांगी खाई में भू-स्खलन या समुद्र तट से दूर भ्रंश में हुए भारी भूकम्प से स्थानीय सूनामी आ सकती है।

सूनामी चेतावनी

सूनामी चेतानीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं जिनसे आपको पता लग सकेगा कि सूनामी नज़दीक पहुँच रही है। वनी

  • मिनिस्टरी आफ सिविल डिफेन्स एन्ड एमरजेंसी मैनेजमैंट (सिविल डिफेन्स तथा आपत्काल प्रबन्ध मंत्रालय) द्वारा टेलीविजन तथा रेडियो पर राष्ट्रीय चेतावनी की घोषणा की जाएगी
  • आपको अपनी स्थानीय काउंसिल या सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट ग्रुप द्वारा चेतावनी दी जाएगी। उनसे इस बारे में बात करें कि आपको यह चेतावनी कैसे दी जाएगी
  • आप यदि समुद्र तट पर हैं तथा आप एक मजबूत भूकम्प महसूस करते हैं, तो इस बात पर ध्यान दें कि क्या समुद्र पीछे हट रहा है (पानी की रेखा तट से दूर हट रही है), समुद्र बुलबुला रहा है या उससे गर्जने की आवाज आ रही है। यदि ऐसा दिखाई दे तो तुरन्त ऊँची भूमि पर चले जाएं।
  • इस बात से सावधान रहें कि एक से अधिक लहरें हो सकती हैं, कभी-कभी सात लहरें तक आ सकती हैं और हो सकता है कि लगभग २४ घंटे तक वह इलाका सुरक्षित नहीं हो। हो सकता है कि पहली लहर के बाद आने वाली लहरें उससे भी बड़ी या ऊँची हों।

सूनामी से पहले

सूनामी के आने से पहले की गई तैयारी से आपको अपने घर तथा व्यापार को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी तथा आपकी जीवित बच निकलने में सहायक होगी।

  • आप यदि समुद्र तट के इलाके में रहते हैं, तो सूनामी से आपको तथा आपके परिवार को होने वाले खतरे की गंभीरता के बारे में अपनी काउंसिल से जाँच करें
  • अपने स्थानीय सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट ग्रुप से इस बारे में जाँच करें कि आप किन चेतावनी प्रणालियों की उम्मीद कर सकते हैं
  • पारिवारिक एमरजेंसी योजना बनाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि आपको यदि जल्दी में जाना पड़े तो आपके पास एक गेटअवे किट (प्रस्थान के समय साथ ले जाने की पेटी) है
  • यदि आप समुद्र तट के इलाके में जमीन खरीद रहे हैं, पूंजी का निवेश कर रहे हैं या मकान बना रहें हैं तो अपनी काउंसिल से सूनामी, समुद्रतटीय तूफानी बहाव या भूमि कटाव के खतरों के बारे में बातचीत करें
  • आपके सबसे नज़दीकी ऊँची भूमि कहां है और वहां आप कैसे पहुँच पाएंगे इस बारे में जानकारी लें। यह जरूरी है कि ऊँची भूमि समुद्र स्तर से लगभग ३५ मीटर की ऊँचाई पर या कम से कम एक किलोमीटर की दूरी पर हो। अपने परिवार के साथ मिल कर तुरन्त अपने बच निकलने के मार्ग की योजना बनाएं

सूनामी के दौरान

  • आपने यदि अभी तक ऐसा नहीं कर लिया है, तो तुरन्त ही अपने नज़दीक की ऊँची भूमि पर चले जाएं।

सूनामी के बाद

  • सिविल डिफेन्स की सलाह के के लिए रेडियो को सुनें
  • समुद्र में तब तक नहीं जाएं जब तक कि आपको यह नहीं सूचना दे दी गई हो कि वहां जाना अब सुरक्षित है