विस्फोट

volcano icon

ज्वालामुखी प्राकृतिक संकटों में सबसे जटिल हैं तथा ये कई खतरे प्रस्तुत करते हैं। इन खतरों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • लावा का बहाव
  • बालिस्टिक (प्राक्षेपिक) तथा टेफरा, ऐसे द्रव्य जिन्हें ज्वालामुखी द्वारा बाहर फेंका जाता है
  • पायरोक्लास्टिक (अग्नि खंड) बहाव, ऐसे द्रव्य के गरम बादल हैं जो धरती पर तेजी से फैलते हैं
  • ज्वालामुखीय गैसें
  • एसिड या तेज़ाब वर्षा
  • लहा, जो ज्वालामुखीय कीचड़ का बहाव हैं
  • झीलों का किनारे तोड़ कर बह निकलना

भावी खतरों के विस्तृत प्रकारों तथा गंभीरता के कारण, ज्वालामुखी के कारण सबसे अधिक जीवन-हानि हो सकती है।

ज्वालामुखी विस्फोट से पहले

ज्वालामुखी विस्फोट से पहले तैयारी करने से आप अपने घर तथा व्यापार को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं तथा इससे आपको जीवित बच निकलने में सहायता मिलेगी।

  • इस बात का पता लगाएं कि आप ज्वालामुखीय इलाके में तो नहीं रहते तथा ऐसे खतरों का भी जिनसे आप प्रभावित हो सकते हैं
  • यदि आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां लावा के बहने की आशंका हो सकती है, तो इस बारे में अवश्य जानकारी रखें कि सुरक्षित क्षेत्र के लिए आपका सबसे जल्दी रास्ता कौन सा है
  • अपने सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट ग्रुप से बात करके पता लगाएं कि वे ज्वालामुखी विस्फोट के बारे में आपको कैसे सूचित करेंगे।
  • परिवार के लिए एमरजेंसी योजना बनाएं तथा एमरजेंसी सरवाइवल आइटम्स (आपत्काल उत्तरजीवन सामान) तैयार करें ताकि आप कम से कम तीन या उससे अधिक दिन के लिए अपनी देखभाल स्वयं कर सकें।
  • आप इस बात की भी योजना बनाएं कि आपको यदि जल्दी में जाना पड़े तो आपकी गेटअवे किट (प्रस्थान के समय साथ ले जाने की पेटी) में किस सामान की जरूरत है

जब ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा हो

  • यदि ज्वालामुखी वैज्ञानिक सहमत होते हैं कि जीवनघाती विस्फोट के होने की संभावना है, तो सिविल डिफेन्स एमरजेंसी की घोषणा की जाएगी तथा खतरनाक इलाके को खाली करवा दिया जाएगा
  • जानकारी के लिए अपने रेडियो को सुनें तथा सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट की सलाह का पालन करें

ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान

  • आरंभिक स्थिति में अपने नहाने के टब, बेसिनों, डिब्बों या सिलिन्डरों में पानी जमा करें। आपकी सामान्य पानी की सप्लाई प्रदूषित हो सकती है
  • अपने पालतू जानवरों को अन्दर ले आएं तथा जितना संभव हो सके भीतर ही रहें।
  • आपको यदि बाहर जाना पड़ता है, तो राख से बचने के लिए नकाब तथा चश्मा पहनें। इनसे राख को आपकी आंखों तथा फेफड़ों से दूर रखने में सहायता मिलेगी
  • अपने गटर (नालियों) तथा छत को राख से मुक्त रखें। अधिक मात्रा में राख के जमा होने से आपकी छत ढह सकती है
  • अपनी बिजली तथा गैस को मेन से बन्द कर दें
  • सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट अधिकारियों की सलाह के बिना अपने घर को छोड़ कर न जाएं

ज्वालामुखी विस्फोट के बाद

  • अपने घर तब तक वापिस नहीं जाएं जब तक सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट अधिकारियों द्वारा आपको यह सूचना नहीं दे दी गई हो कि ऐसा करना सुरक्षित है
  • आप अगर विस्फोट से प्रभावित हुए हैं तो अपने घर का परीक्षण तथा नुकसान का मूल्यांकन करवा लें

न्यूज़ीलैंड में ज्वालामुखीय क्षेत्रों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें