तैयारी कैसे करें
न्यूज़ीलैंड में प्राकृतिक तथा मनुष्य द्वारा बनाई गई मुसीबतों से पैदा होने वाले खतरे जीवन में रोज़मर्रा की बात है। इस सूचना से आपको यह स्पष्ट किया जाएगा कि आप अपनी अपने परिवार अपने घर, व्यापार तथा समुदाय की देखभाल कैसे कर सकते हैं।
कम से कम तीन या उससे अधिक दिन के लिए आप अपनी देखभाल स्वयं करने के लिए तैयार रहें।
संकट से हर कोई प्रभावित होगा, जिन रक्षा कर्मिर्यों पर हम निभर्र करते हैं उन सहित। किसी भी घटना के तुरन्त बाद, एमरजेंसी सेवाएं तथा सिविल डिफेन्स कमर्चारी सबसे जरूरी मांगों पर पहले ध्यान देगें। इसका मतलब यह है कि हो सकता है वे जिन लोगों को सहायता की जरूरत है उन सभी लोगों के पास उतना जल्दी नहीं पहुंच सकेंगें जितना कि जरूरी होता है।
सभी सेवाओं के दुबारा शुरू होने में कई दिन लग सकते हैं। हालांकि, ऐसी स्थिति में भी उन सेवाओं की प्राप्ति सीमित मात्रा में ही हो सकती है।
टूटे-फूटे साधन, जैसे कि सड़कों, पुलों तथा रेलवे लाइनों को फिर से चालू करने में अधिक समय लग सकता है।
ऐसे समय में आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। अपनी, अपने प्रियजनों तथा अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए अभी से तैयारी करें।
संकट से पहले
आपके पास निम्नलिखित का होना जरूरी हैः
संकट के संघात को कम करने तथा उससे जल्दी उभरने के लिए यहां कुछ अन्य उपाय बताए गए हैं जिनका घर के सब लोग पालन कर सकते हैं।
- अपने स्थानीय समुदाय या कम्युनिटी में वार्निंग सिस्टम (चेतावनी व्यवस्था) के बारे में अपनी स्थानीय काउंसिल तथा सिविल डिफेन्स एमरजेंसी मैनेजमैंट ग्रुप से जाँच करें तथा यह सुनिश्चित करें कि उस चेतावनी के सुनने पर आपके लिए क्या कदम उठाने जरूरी हैं
- फर्स्ट एड (प्राथमिक सहायता) तथा अग्नि सुरक्षा तकनीकों को सीखें। यहाँ क्लिक करें www.fire.org.nz
- सुनिश्चित करें कि आपका घर भूकम्प-सुरक्षित है। यहाँ क्लिक करें www.eqc.govt.nz
- सुनिश्चित करें कि आपका बीमा कवर पर्याप्त तथा अप टू डेट (नवीनतम) है
- अपने समुदाय में स्वयंसेवक बनने के बारे में विचार करें
- आप दूसरे लोगों की कैसे सहायता कर सकते हैं इस बारे में पूछताछ करें। अपने पड़ोसियों तथा समुदाय में किसे सहायता की जरूरत हो सकती है, यह जानने के लिए जान-पहचान करें।
- नया घर खरीदते समय, इस बारे में अवश्य जान लें कि वह इलाका किन खतरों से प्रभावित हो सकता है। अपनी काउंसिल के पास जाकर लिन (लैंड इन्फोरसेशन मैमोरैन्डम या भूमि सूचना विज्ञप्ति) अथवा पिम (प्रोपर्टी इन्फोर्मेशन मैमोरैन्डम या जायदाद सूचना विज्ञप्ति) के लिए आवेदन करें।
- अपने कार्यस्थल के एमरजेंसी प्लान के बारे में जानकारी रखें। यदि आपका अपना व्यापार है, तो व्यापार को ज़ारी रखने की योजना भी अवश्य बना लें।
संकट के दौरान
संकट के समय क्या किया जाए इस बात की जानकारी आपको तथा आपके परिवार को सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है।
बाढ़, तूफान या भूकम्प जैसे संकटों के दौरान क्या किया जाए इस बारे में विस्तृत सलाह के लिए बाईं ओर नीले पैनल पर क्लिक करें।