अगर अब संकट आ जाता है तो क्या आप (उसके लिए) तैयार हैं
इसकी स्थिति तथा वातावरण के कारण, न्यूज़ीलैंड कई संभावित संकटों का सामना करता है। कुछ स्थितियों में, जैसे कि मौसम से सम्बन्धित या ज्वालामुखी संकटों में, चेतावनी के लिए समय मिल सकता है।
परन्तु भूचाल या जमीन के काफी नज़दीक सूनामी बिना किसी चेतावनी के आ सकती है। सभी संकटों से विच्छेद, जायदाद को नुकसान तथा लोगों की मौत की संभावना हो सकती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप तुरन्त तैयारी करें।
इस वेबसाइट में आपको यह दिखाया गया है कि तैयारी कैसे की जाए ताकि आप संकटों का सामना कर सकें।